RBSE Rajasthan Board Result: राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई में किसी भी दिन जारी कर दिया जाएगा। आरबीएसई रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी। जिसके बाद ही रिजल्ट की लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर एक्टिव की जाएगी। बता दें कि बोर्ड 10वीं व 12वीं से पहले कक्षा 5वीं व 8वीं का रिजल्ट जारी करेगा। जिसे चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट अलग अलग जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से रिजल्ट की सटीक तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट की भी घोषणा की जाएगी। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
Rajasthan Board, RBSE 12th Commerce Subjects 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं के विषय
Rajasthan Board, RBSE Subjects 2023: राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई विषय में हिंदी, बिजनेस स्टडीज, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, अकाउंटेंसी और एंटरप्रेन्योरशिप शामिल हैं। अंग्रेजी और हिंदी हर एक में 100 अंक होते हैं। दोनों विषय सभी छात्रों के लिए अनिवार्य हैं। शेष विषय वैकल्पिक हैं और हर एक में 70 मार्क्स हैं।
RBSE Board Result 2023 LIVE: वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट
RBSE Board Result 2023 LIVE: राजस्थान बोर्ड की ओर से जल्द आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in पर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम को लेकर आरबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट की घोषणा होगी। एक बार घोषित हो जाने पर छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट की मदद से अपनी कक्षा 12वीं बोर्ड मार्कशीट को चेक करके डाउनलोड कर पाएंगे और उन्हें इसका डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा।
RBSE, Rajasthan Board Result 2023 LIVE: ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।इसके बाद होम पेज पर RBSE 12th Results 2023 या फिर RBSE Class 10th Results 2023 के लिंक को क्लिक करें।निर्धारित जगह पर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ को चेक करें।इसके बाद RBSE कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।इसको डाउनलोड करके भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले कक्षा 5वीं व 8वीं रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावना है।