2023 Rajasthan Safai Karmchari Bharti को लेकर आई बड़ी अपडेट, आरक्षण के आधार पर भर्ती को लेकर बवाल

Kumar Sandeep
Kumar Sandeep  - Editor
2 Min Read

SSO Rajasthan, 2023 Rajasthan Safai Karmchari Bharti: सफाई कर्मचारियों के 13 हजार 184 पदों पर भर्ती (2023 Rajasthan Safai Karmchari Vacancy) के लिए निकली विज्ञप्ति के साथ ही बवाल मच गया है। विभिन्न वर्गों के आरक्षण के साथ निकली भर्ती के विरोध में प्रदेशभर के वाल्मिकी समाज के सफाई कर्मचारियों ने कल से अनिश्चकालीन हड़ताल पर जाने का एलान ​कर दिया है।

इस कारण 25 अप्रैल को जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में सफाई व्यवस्था बे-पटरी हो सकती हैं। सफाई कर्मचारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक हड़ताल पर रहेंगे। नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर आज हुई में वाल्मीकि समाज के लोगों ने यह निर्णय किया।

Mahangai Rahat Camp Scheme की आज से शुरुआत, 500 रुपये सिलेंडर से Free बिजली के लिए करे आवेदन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया कि 2018 के पैटर्न पर भर्ती नहीं होने दी जाएगी। सरकार ने हमारे साथ वादाखिलाफी की है, जिसके चलते कल से वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नं​दकिशोर डंडोरिया ने कहा कि 2018 कि तर्ज पर सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती कर रहे हैं।

सफाई कर्मचारियों ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर आरक्षण के साथ सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली गई तो शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर देंगे। इसलिए सरकार जब​ तक पदों का आरक्षण हटाकर वाल्मीकि समाज को सफाई कर्मचारी भर्ती में प्राथमिकता नहीं देगी, हम काम पर नहीं आएंगे।

1.06 करोड़ परिवारों को Rajasthan सरकार free में देगी खाने के पैकेट, देखें किसे मिलेगा योजना का लाभ

डंडोरिया ने कहा कि साल 2018 से पूर्व जिन कर्मचारियों ने संविदा पर सफाई का कार्य किया है उन्हें प्राथमिकता दी जाए। सफाई भर्ती 2023 में जिनके प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और कोर्ट ने नियुक्ति दिये जाने के आदेश जारी कर दिए हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाए। 30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती स्टाफ पैटनर्स के आधार पर सम्पूर्ण राजस्थान में की जाए।

Share this Article
By Kumar Sandeep Editor
Follow:
मेरा नाम संदीप कुमार है. मैं हरियाणा का निवासी हूं. मैंने स्नातक तक की पढ़ाई पूरी कर ली है. वर्तमान में मै SSORajasthan.in पर बतौर लेखक के रूप में कार्य कर रहा हूं. मै सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीम, एजुकेशन और लाइफ स्टाइल से जुड़े विभिन्न कंटेंट जितनी जल्द हो सके पाठको तक पहुंचाने की कोशिश करता हूँ.
Leave a comment