2023 AP 10th-12th Result: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के परिणाम आज 26 अप्रैल को घोषित करेगा। एपी इंटरमीडिएट के परिणाम 2023 पहले, दूसरे वर्ष के लिए शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे।
इंटर के परिणाम 2023 एपी आधिकारिक वेबसाइटों results.apcfss.in और bie.ap.gov.in पर उपलब्ध होंगे। इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन (IPE) मार्च 2023 दूसरे वर्ष के परिणामों के साथ, बोर्ड आज शाम 5 बजे प्रथम वर्ष के सामान्य और व्यावसायिक कार्यक्रम के परिणामों की भी घोषणा करेगा।
आंध्र प्रदेश इंटर परिणाम 2023 तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। एपी इंटर परीक्षा 16 मार्च से 4 अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। इस साल कुल 10,03,990 छात्रों ने एपी इंटर परीक्षा 2023 में भाग लिया था, इनमें से 4.84 लाख ने एमपी इंटर फर्स्ट ईयर और 5.19 लाख ने एपी इंटर सेकेंड ईयर की परीक्षा दी है।
2023 AP 10th-12th Result इन वेबसाइट से कर पाएंगे चेक
bie.ap.gov.in
tsbie.cgg.gov.in
www.indiaresults.com
andhra-pradesh.indiaresults.com
इन स्टेप्स से करें चेक करें 2023 AP 10th-12th Result
- आधिकारिक वेबसाइट – results.apcfss.in और bie.ap.gov.in पर जाएं।
- कक्षा 12 के परिणाम 2023 के परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि सहित आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- एपी बोर्ड परिणाम 2023 सबमिट करें और देखें।
- रिजल्ट चेक करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
- एपी इंटर के परिणाम डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को पोर्टल पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (डीओबी) दर्ज
- करनी होगी। जिसके बाद रिजल्ट सामने आ जाएगा।