खेल कोटे के तहत Police Constable के पदों पर भर्ती, 2430 पदों पर होगी भर्ती

Kumar Sandeep
Kumar Sandeep  - Editor
2 Min Read

Police Constable Bharti: पुलिस में कांस्टेबल (सिपाही) के 345 पदों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के तहत 345 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जून माह में भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरके विश्वकर्मा ने बताया कि नागरिक पुलिस में कांस्टेबल के 318 और विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) में कांस्टबेल के 27 पदों को मिला कर कुल 345 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन बोर्ड को प्राप्त हो गया है।

उन्होंने बताया कि खेल कोटे में कांस्टेबल के 234 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है। इनमें 10 पुरुष खेल विधाओं और नौ महिला खेल विधाओं के सापेक्ष कुशल खिलाड़ी शामिल हैं। शेष खेल विधाओं में 180 अभ्यर्थियों के चयन परिणाम तैयार हो गए हैं और 78 अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया उनके खेल प्रमाणपत्र के सत्यापन के चरण में हैं। पुलिस में खेल कोटे से कांस्टेबल की सीधी भर्ती 2022 के तहत कुल 534 रिक्त पदों पर चयन के लिए अधियाचन प्राप्त हुआ था।

रेडियो संवर्ग में 2430 पदों पर भर्ती का टेंडर जारी

पुलिस भर्ती बोर्ड ने यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी के 120, सहायक परिचालक के 1374 और प्रधान परिचालक के 936 पदों को मिला कर सीधी भर्ती से भरे जाने वाले कुल 2430 पदों पर भर्ती के लिए खुली निविदा आमंत्रित की है।

इच्छुक संस्थाएं 31 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बोर्ड में उपस्थित होकर निविदा डाल सकती हैं। इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी।

Share this Article
By Kumar Sandeep Editor
Follow:
मेरा नाम संदीप कुमार है. मैं हरियाणा का निवासी हूं. मैंने स्नातक तक की पढ़ाई पूरी कर ली है. वर्तमान में मै SSORajasthan.in पर बतौर लेखक के रूप में कार्य कर रहा हूं. मै सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीम, एजुकेशन और लाइफ स्टाइल से जुड़े विभिन्न कंटेंट जितनी जल्द हो सके पाठको तक पहुंचाने की कोशिश करता हूँ.
Leave a comment