SSO Rajasthan, 2023 Rajasthan Roadways Bharti: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) में जल्द ही 6 हजार 432 अधिकारी कर्मचारियों की भर्ती होगी। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है। हीं जल्द ही
आपकी जानकारी के लिए बतादें कि नई बसों की भी खरीद प्रक्रिया हो शुरू हो गई है। इनमें से करीब 50 बसें रोडवेज के पास बॉडी बनकर आ गई, जिन्हें डिपो को आवंटित किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार रोडवेज में कर्मचारियों को कई वर्षों से भर्ती नहीं होने से कार्यालयों में काम नहीं हो पा रहे है।
वहीं चालक- परिचालकों की भी लंबे समय से कमी है। इस पर राजस्थान सरकार ने रोडवेज में एलडीसी, तकनीकी कर्मचारी, अकाउंट सर्विस, एटीआई सहित अन्य कर्मचारियों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
2023 Rajasthan Roadways Bharti के तहत 5740 पदों को भरा जाएगा
रोडवेज प्रशासन जल्द ही पुराणी कंडम बसों को ऑफ रूट करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार रोडवेज बेड़े में बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को असुविधा होती है। इसको लेकर कुछ दिन पूर्व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने रोडवेज अधिकारियों को बसों की खरीद के निर्देश दिए थे।
इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने 876 बसों की खरीद का निर्णय लेते हुए टेंडर आमंत्रित किया, जिनमें से रोडवेज को अब तक 290 चेचिस की डिलीवरी मिल चुकी है। इनमें से 50 पेथिस पर बॉडी भी बनाई जा चुकी है। रोडवेज के 51 डिपो में करीब पांच हजार बसें होनी चाहिए। वर्तमान में केवल 3459 ही बसें है। वहीं करीब 1400 बसें कंडम खड़ी है। बसों की उम्र लगभग 6.5 साल ही होती है।