हरियाणा न्यूज: महेंद्रगढ़ विधानसभा को उप मुख्यमंत्री ने दिया गिफ्ट, 11.85 करोड़ से सड़कों का सुधारीकरण

Jiya Verma
Jiya Verma  - Editor
3 Min Read

 

हरियाणा न्यूज:- महेंद्रगढ़ के बीच गांव नांगल सिरोही की सड़क थी सबसे खराब, हो चुके थे कई बार हादसे |-जल्द टेंडर होंगे जारी, फिर कार्य होगा आरंभ

महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस हलके की चार सड़कों के सुधारीकरण के लिए 11 करोड़ 85 लाख 80 हजार राशि की मंजूरी दी है। इन चार सड़कों में सबसे अहम मुद्दा गांव नांगल सिरोही की खस्ताहाल सड़क का रहा है। सड़क पूरी तरह टूटी होने की वजह से आए दिन वहां हादसे हो रहे थे, वहीं सड़क किनारे दुकान व घरेलू मकान में रहने वाले ग्रामीण भी धूल मिट्टी व बरसात में कीचड़ से परेशान हो रहे थे। हलके की चारों सड़कों की अप्रूव्ल मिलने के बाद अब इनका टेंडर अलार्ट होगा और फिर सड़कों का सुधारीकरण करवाया जाएगा।

जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बीएंडआर विभाग की ओर से पिछले दिनों महेंद्रगढ़ हलका से जुड़ी सड़कों का एस्टीमेट तैयार किया था। इनमें से चार मुख्य सड़कों के सुधारीकरण की मंजूरी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दे दी है। इस बारे बीएंडआर विभाग के पास शनिवार पत्र भी आ गया है। इस पत्र के मुताबिक महेंद्रगढ़ विधानसभा की चार सड़कों पर 11 करोड़ 85 लाख 80 हजार की राशि खर्च होंगी।

इनमें नांगल सिरोही से खेड़ी गांव की ओर जाने वाली सड़क पर 2 करोड़ 25 लाख 7 हजार खर्च होंगे। नारनौल-महेंद्रगढ़-दादरी सड़क मार्ग पर नांगल सिरोही से निम्बी छाजियावास गांव की ओर जाने वाली सड़क के सुधारीकरण पर 1 करोड़ 74 लाख 4 हजार की राशि खर्च होगी। वहीं कनीना-महेंद्रगढ़ रोड पर किलोमीटर नंबर 47.85 से 51.75 तक दूरी वाली सड़क पर 3 करोड़ 80 लाख 92 हजार की राशि खर्च होगी। वहीं नारनौल-महेंद्रगढ़ के बीच गांव नांगल सिरोही गांव से गुजर रहे मार्ग पर 4 करोड़ 5 लाख 77 हजार की लागत से सड़क का निर्माण होगा।

उन्होंने बताया कि नारनौल से महेंद्रगढ़ होते हुए दादरी तक की सड़क का पहले ही नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है। इन सड़क का कार्य पूरा हो जाने के बाद यातायात सुगम होगा और समय की भी बचत होगी। जिला प्रवक्ता ने बताया कि जजपा-भाजपा पार्टी गठबंधन की प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों में दिनरात जुटी हुई है। इसी का परिणाम है कि जिला के हर कोने में सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है और यह क्रम अभी भी निरंतर जारी है।

Share this Article
By Jiya Verma Editor
Follow:
मेरा नाम जिया है. मैं हरियाणा की निवासी हूं. मैंने स्नातक तक की पढ़ाई पूरी कर ली है. वर्तमान में मै SSORajasthan.in पर बतौर लेखक के रूप में कार्य कर रही हूं. मै सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीम, एजुकेशन और लाइफ स्टाइल से जुड़े विभिन्न कंटेंट जितनी जल्द हो सके पाठको तक पहुंचाने की कोशिश करता हूँ. jiya@ssorajasthan.com
Leave a comment