Haryana ASI Transfer: हरियाणा में 7 IAS और 35 HCS अफसर बदले, रिश्वतकांड में फंसे दहिया से दोनों विभाग छीने, देखें लिस्ट

Kumar Sandeep
Kumar Sandeep  - Editor
3 Min Read

Haryana ASI Transfer: हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। देर रात 7 IAS सहित 35 HCS अफसर बदल दिए गए। वहीं पंचकूला रिश्वतकांड में फंसे IAS अफसर विजय दहिया से दोनों विभाग छीन लिए गए। उनके स्थान पर IAS अफसर अनिल मलिक को युवा, सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के ACS की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा IAS अफसर विकास गुप्ता को विजय दहिया का दूसरा विभाग कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड सौंप दिया है।

इन IAS की भी जिम्मेदारी बदली
इन तबादलों में IAS अफसर डीके बहरा को पंचायत विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। IAS अफसर सुजान सिंह को एमडी कान्फेड, राजनारायण कौशिक को NHM का एमडी लगाया है, जबकि प्रदीप दहिया को HSVP हिसार का प्रशासक और दीपक बाबूलाल करवा को SDM भिवानी लगाया है।

HCS सुरेंद्र बने OSD
HCS अधिकारियों में सुरेंद्र सिंह को OSD कमिश्नर गुरुग्राम डिवीजन, महेंद्रपाल को सचिव HSSC, वीरेंद्र सहरावत को CEO जिला परिषद जींद, सुभाष ढाका CEO जिला परिषद फरीदाबाद, जयदीप कुमार को सचिव नगर निगम फरीदाबाद, संवर्तक सिंह को शहरी स्थानीय निकाय में अतिरिक्त निदेशक, अमित कुमार जगाधरी SDM, सुशील कुमार CEO जिला परिषद सोनीपत विराट को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का OSD, सतीश कुमार को उप सचिव HPSC, खादी ग्रामोद्योग एवं उद्योग बोर्ड, अजय चोपड़ा SDM खरखौदा लगाया है।

पूजा को मिली परिवहन की जिम्मेदारी
पूजा भारती को परिवहन विभाग का अतिरिक्त निदेशक, संदीप अग्रवाल पटौदी SDM, संजीव कुमार को संयुक्त सचिव गुरुग्राम नगर निगम, भूपेंद्र सिंह को उप सचिव को वित्त निगम, सुमन भांखड़ को संपदा अधिकारी गुरुग्राम, विनेश कुमार को संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग, सुरेश रावेश को SDM कालांवाली, जितेंद्र सिंह को SDM बावल, अशोक कुमार को CEO कुरुक्षेत्र, उदय सिंह को निगम आयुक्त रेवाड़ी, हितेंद्र कुमार को MD शुगर मिल करनाल, संजय बिश्नोई को निगम आयुक्त फतेहाबाद का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

ये अफसर बने SDM
संजीव कुमार को SDM तावड़ू, मोहित को SDM हांसी, जितेंद्र जोशी को संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास, ज्योति SDM गुहला, मयंक भारद्वाज CTM जींद, रोहित कुमार SDM उचाना कलां, अमित SDM लाहारू, गौरव चौहान को संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा विभाग, दीपक कुमार को सचिव हरियाणा सेवा का अधिकारी आयोग, विश्वजीत सिंह को CTM अंबाला और सुनील सांगवान को DTO, सेक्रेटरी आरटीए भिवानी का प्रभार दिया है।

यहां देखें ऑर्डर…

Share this Article
By Kumar Sandeep Editor
Follow:
मेरा नाम संदीप कुमार है. मैं हरियाणा का निवासी हूं. मैंने स्नातक तक की पढ़ाई पूरी कर ली है. वर्तमान में मै SSORajasthan.in पर बतौर लेखक के रूप में कार्य कर रहा हूं. मै सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीम, एजुकेशन और लाइफ स्टाइल से जुड़े विभिन्न कंटेंट जितनी जल्द हो सके पाठको तक पहुंचाने की कोशिश करता हूँ.
Leave a comment