पंजाब के पूर्व CM Parkash Singh Badal का निधन, 16 अप्रैल को भर्ती हुए थे हॉस्पिटल

Kumar Sandeep
Kumar Sandeep  - Editor
2 Min Read

Parkash Singh Badal: पिछले कई दिनों से मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। वह 95 साल के थे। प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के चलते प्रकाश सिंह बादल को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

Parkash Singh Badal को पिछले साल हुआ था कोरोना

शिरोमणि अकाली दल के मीडिया एडवाइजर ने प्रकाश सिंह बादल के निधन की पुष्टि की है। बादल पिछले साल जनवरी में कोरोना संक्रमित हो गए थे और उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं।

16 अप्रैल को Parkash Singh Badal हुए थे भर्ती

मोहाली स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल की मीडिया बुलेटिन के मुताबिक प्रकाश सिंह बादल को यहां 16 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्रोन्कियल अस्थमा का तेज दौरा पड़ा था। फेफड़ों की हालत ज्यादा खराब होने के बाद 18 अप्रैल को मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया।

इस दौरान वह एनआईवी और एचएफएनसी सपोर्ट पर रहे। प्रकाश सिंह बादल का इलाज डॉक्टर दिगंबर बेहरा कर रहे थे। उनके साथ पल्मोनोलॉजी और क्रिटिकल केयर टीम भी लगी हुई थी। मेडिकल टीम की लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल के मुताबिक मंगलवार शाम करीब आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

शाह, राजनाथ ने जाना था हाल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को फोन करके उनके पिता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हालचाल पूछा था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सुखबीर बादल को फोन कर उनका हालचाल जाना था। केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

Share this Article
By Kumar Sandeep Editor
Follow:
मेरा नाम संदीप कुमार है. मैं हरियाणा का निवासी हूं. मैंने स्नातक तक की पढ़ाई पूरी कर ली है. वर्तमान में मै SSORajasthan.in पर बतौर लेखक के रूप में कार्य कर रहा हूं. मै सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीम, एजुकेशन और लाइफ स्टाइल से जुड़े विभिन्न कंटेंट जितनी जल्द हो सके पाठको तक पहुंचाने की कोशिश करता हूँ.
Leave a comment