CBSE Result 2023 Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की परीक्षाओं के लिए पंजीकृत 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का सीबीएसई रिजल्ट 2023 का इंतजार समाप्त हो गया है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 12 मई को सुबह 11 बजे कर दी गई है। इसके बाद बोर्ड द्वारा स्टूडेंट्स के सीबीएसई रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। वहीं, बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 को दोपहर 2 बजे घोषित किया।
10वीं के रिजल्ट एनालिसिस
इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 21,86,940 छात्र शामिल हुए थे, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% रहा है। त्रिवेंद्रम सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत वाले क्षेत्र के रूप में उभरा है, जिसमें प्रभावशाली 99.91% पास दर है। बेंगलुरु 99.18% पास प्रतिशत के साथ दूसरे, चेन्नई 99.14% तीसरे और अजमेर 97.27% के साथ चौथे स्थान पर है।
CBSE Result 2023 Out: उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% रहा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार, 12 मई, 2023 को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम cbse.nic.in पर घोषित किए। परीक्षा के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% रहा है। सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थीं।
इन स्कूलों का ऐसा रहा प्रदर्शन
जवाहर नवोदय विद्यालय 99.14 प्रतिशत
केंद्रीय विद्यालय 98 प्रतिशत
स्वायत्त स्कूल 95.27 प्रतिशत
सीटीएसए 93.86 प्रतिशत
सरकारी सहायता प्राप्त 81.57 प्रतिशत
सरकारी स्कूल 80.38 प्रतिशत