Who in New Owner Of Condom Brand Kamasutra: भारत के प्रमुख कंडोम ब्रांड कामसूत्र को अब नई मालिकन मिल गई है। करीब 32 साल पुराने ब्रांड और उसकी कंपनी को गोदरेज समूह (Godrej Group) ने खरीद लिया है।
गोदरेज (Godrej) ने यह डील रेमंड समूह से 2825 करोड़ रुपये में की है। असल में रेमंड कंज्यूमर केयर (Raymond Consumer Care) को गोदरेज कंज्यूमर केयर कंपनी vs खरीद लिया है। इस सौदे के बाद कामसूत्र, पार्क एवेन्यू जैसे ब्रांड गोदरेज केयर के पास चले जाएंगे।
भारत में कामसूत्र कंडोम एक प्रोडक्ट के रुप में 90 के दशक में आया था। और अपने बोल्ड ऐड (Bold Ads) से पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। बीते तीन दशक देखते ही देखते यह भारत का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला कंडोम (Condom) बन गया। और बाजार में इसकी हिस्सेदारी 13 फीसदी से ज्यादा पहुंच गई।
Kamasutra 1991 में भारत में हुआ था लांच
भारत में कामसूत्र को रेमंड समूह और ऑस्ट्रेलियाई कंपनी JkAnsell के संयुक्त उपक्रम के जरिए लांच किया गया था। यह वह दौर था, जब कंडोम को भारत में परिवार नियोजन के नजरिए से देखा जाता है।
लेकिन रेमण्ड ग्रुप के गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) ने जब नए बाजार में उतरने की प्लानिंग की थी, तो उनका और पूरी टीम का फोकस कंडोम को एक लाइफस्टाइल प्रोडक्ट (Life Style) के रुप में पेश करना था। इसके बाद 1991 में जब पूजा बेदी (Pooja Bedi) और मार्क रॉबिन्सन (Mark Robinson) के विज्ञापन के जरिए कामसूत्र को लांच किया गया तो पूरे देश में हड़कंप मच गया। और कई संगठनों ने विज्ञापन को हटाने की मांग कर डाली।
Kamasutra 2017 में हुआ ग्लोबल
कामसूत्र की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए रेमण्ड ग्रुप ने साल 2017 में JkAnsell में ऑस्ट्रेलियाई कंपनी Ansell की 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली। यह डील करीब 19 करोड़ रुपये में हुई थी। मकसद कामसूत्र ब्रांड को ग्लोबल बनाना था।
महर्षि वात्स्यायन आजीवन ब्रह्मचारी थे, फिर उन्होने Kamasutra जैसा ग्रंथ क्यों लिखा, बहुत बड़ी है इसकी वजह
लेकिन अब रेमण्ड ग्रुप ने अपने कंज्यूमर केयर कंपनी को बेच दिया है। और कामसू्त्र कंडोम और डिओ के साथ पार्क एवेन्यू डिओ आदि का मालिकाना हक गोदरेज कंज्यूमर केयर कंपनी के पास चला गया है। अब देखना है कि गोदरेज के हाथ में आने के बाद कामसूत्र का नया अवतार क्या होगा।
कंपनी Kamasutra का करती रहेगी उत्पादन
गोदरेज और रेमंड के साथ हुए समझौते में कंपनी कामसूत्र बनाने वाली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को अपने पास ही रखेगी। रेमंड औरंगाबाद स्थित प्लांट से कामसूत्र का कांन्ट्रैक्ट आधार पर गोदरेज के लिए उत्पादन करती रहेगी। इसके अलावा कामसूत्र का निर्यात अधिकार अपने पास रखेगी। इसके लिए रेमंड और गोदरेज के बीच लंप संप डील हुई है।