Flowerpot Hole: आजकल अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहरों में जमीन तो बची नहीं है जहां लोग घर बनवाएं और उसमें एक छोटा सा बगीचा बनाएं जिसमें खूबसूरत फूल बनाएं।
अपार्टमेंट्स (apartments) में रहने वालों के पास तो सिर्फ बालकनी ही बचती है जिसमें गमला (Why flower pots have holes) रखने का ही ऑप्शन होता है। अगर आप भी अपने घर में गमला रखते होंगे तो उसमें बना छेद तो आपने जरूर देखा होगा।
पर क्या आप जानते हैं कि गमलों में छेद (holes in flower pots reason) आखिर होता क्यों है? इसके पीछे जमीन से संपर्क या कोई अन्य कारण नहीं, बल्कि पौधों को पानी देने से जुड़ा कारण छुपा है।
आज हम आपको इसी राज़ के बारे में बताने जा रहे हैं। ‘गार्डेनिंग नो हाउ’ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इन छेद को ड्रेनेज होल (Drainage holes in flowerpots) यानी निकासी के लिए बने छेद कहते हैं। निकासी से तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां पानी की निकासी की बात हो रही है।
पर हैरान करने वाली बात ये है कि अगर पौधों को पानी की जरूरत होती है, तो फिर गमलों से पानी के निकासी की क्या जरूरत? पानी डाल देने के बाद गमलों में वो जमा क्यों नहीं रह सकते?
पानी की निकासी में काम आते हैं छेद
आपको बता दें कि जिन गमलों में ये निकासी के छेद नहीं होते हैं, उन गमलों में लगे पौधे जल्द ही मर जाते हैं या फिर अस्वस्थ बने रहते हैं। इसका कारण है पानी की अधिक मात्रा का होना।
जलीय पौधे वो होते हैं जो अधिक पानी में पनपते हैं, पर उनके अलावा बाकी जितने पौधे होते हैं, उनको एक तय सीमा तक ही पानी की जरूरत होती है। अगर जरूरत से ज्यादा पानी डाल दिया जाए तो वो मरने लगते हैं।
इन पौधों की जड़ों को पानी में लंबे वक्त तक मौजूद रहना अच्छा नहीं लगता है। ज्यादा पानी से जड़ों में मौजूद हवा के पॉकेट बंद हो जाते हैं। जिन गमलों में छेद नहीं होता उनमें मिट्टी की ऊपरी सतह भले ही सूखी हुई लगे पर अंदरूनी सतह गीली होती है, जिसकी वजह से पौधों को नुकसान होता है। यही कारण है कि गमलों में छेद बनाए जाते हैं।
महर्षि वात्स्यायन आजीवन ब्रह्मचारी थे, फिर उन्होने Kamasutra जैसा ग्रंथ क्यों लिखा, बहुत बड़ी है इसकी वजह
नमक (Salt) जमने से बचाते हैं छेद
छेद बनाने का एक और कारण है सॉल्ट बिल्डअप से पौधों को बचाना। नल के पानी और खाद में नमक होता है। ये नमक पौधों की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। जब पौधे पानी सोखते हैं तो नमक को बाहर ही छोड़ देते हैं।
दोबारा पानी डालने से ये नमक गमलों के छेद के सहारे बाहर निकल जाता है। अब अगर छेद ना हो नमक गमले के अंदर जमता जाएगा और मिट्टी में मिलने लगेगा जिससे पौधे जल्द ही मर जाएंगे।