Akash Ambani: अंबानी परिवार में एक और नन्हे मेहमान की एंट्री, दूसरी बार माता-पिता बने श्लोका और आकाश

Kumar Sandeep
Kumar Sandeep  - Editor
2 Min Read

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। वह एक बार फिर दादा बन गए हैं। जी हां, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने बेटी को जन्म दिया है।

लक्ष्मी के आगमन से अंबानी परिवार बहुत खुश हो गया है। बता दें, इससे पहले साल 2020 में श्लोका अंबानी ने बेटे का स्वागत किया था। अंबानी परिवार ने आकाश के बड़े बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है।

शुरू हुआ बधाइयों का तांता

बता दें, जब से मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी के दादा-दादी बनने की खबर सामने आई है तभी से लोगों ने सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोग आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी की पहली तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे हुई थी दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत

याद दिला दें, चार साल पहले श्लोका मेहता और आकाश अंबानी का विवाह हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जब आकाश 12वीं कक्षा में थे तब उन्होंने पहली बार श्लोका से अपने दिल की बात कही थी। वैसे तो दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे लेकिन, पढ़ाई की वजह से दोनों को अलग-अलग यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेना पड़ा था।

1957 में शुरू हुई थी Landan To Kolkata Bus Service, लंदन से कलकत्ता पहुंचने में लगते थे 50 दिन

दूर रहने के बाद भी दोनों ने कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और जब करियर बन गया तब दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा कर दी।

Share this Article
By Kumar Sandeep Editor
Follow:
मेरा नाम संदीप कुमार है. मैं हरियाणा का निवासी हूं. मैंने स्नातक तक की पढ़ाई पूरी कर ली है. वर्तमान में मै SSORajasthan.in पर बतौर लेखक के रूप में कार्य कर रहा हूं. मै सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीम, एजुकेशन और लाइफ स्टाइल से जुड़े विभिन्न कंटेंट जितनी जल्द हो सके पाठको तक पहुंचाने की कोशिश करता हूँ.
Leave a comment