HTC की HTC U23 Pro full के साथ भारत में वापसी, इस बार में HTC ने भर-भर के दिए फीचर्स

Anil Biret
2 Min Read

HTC U23 Pro full specification: एचटीसी अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसका नाम HTC U23 Pro 5G है। कंपनी ने टीज़र जारी करते हुए इसकी घोषणा कर दी है। लॉन्च की तारीख भी कन्फर्म कर दी है। नया एचटीसी यू23 प्रो लंबे समय से सुर्खियों में है, इसके फीचर्स हाल ही में लीक हुए थे। डिवाइस से जुड़ी कई जानकारी अब तक सामने आ चुकी है। इसकी पेशकश 18 मई, 2023 को होगी।

HTC U23 Pro full specification: स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हो चुके हैं। यह 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। संभावनाएं है कि एचटीसी यू23 प्रो कंपनी के Viverse VR प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होगा। साथ ही यह Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट से लैस होगा।

HTC U23 Pro

साथ में 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलेगा। लीक हुई जानकारी के मुताबिक डिवाइस के बैक में 4 कैमरा नजर आ सकता है, जिसमें 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ शामिल हैं।

HTC U23 Pro full specification: कैमरा सेटअप से जुड़ी अन्य कोई भी जानकारी सामने नहीं आई हो। कहा जा रहा है कि डिवाइस एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित होगा। इसके अलावा 4600mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

HTC U23 Pro

फोन को कंपनी के मिड-रेंज डिवाइसेस में से एक बताया जा रहा है। बता दें कि एचटीसी की फ्लैगशिप U-सीरीज के कई स्मार्टफोन्स लॉन्च हो चुके हैं। सीरीज का आखिरी मॉडल HTC U12+ था, जिसे साल 2018 में लॉन्च किया गया था।

HTC U23 Pro full

Share this Article
Leave a comment